Ranikhetnews

राज्य स्थापना दिवस पर प्रसिद्ध सूर्यमंदिर कटारमल परिसर में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा जिलाधिकारी ने किया योग का सामूहिक अभ्यास।

राज्य स्थापना दिवस पर प्रसिद्ध सूर्यमंदिर कटारमल परिसर में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा जिलाधिकारी ने किया योग का सामूहिक अभ्यास।

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित रजत जयंती उत्सव के दृष्टिगत आज प्रसिद्ध सूर्यमंदिर कटारमल परिसर में योग का सामूहिक अभ्यास किया गया। इस आयोजन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने भी प्रतिभाग किया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया। इसके अतिरिक्त योग साधकों को योग की शपथ भी दिलाई गई।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि योग के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मकता लाई जा सकती है। कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने भी योगाभ्यास किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों में योग के प्रति जागरूकता लाना है।

कार्यक्रम के पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री एवं जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी भावनाओं को दर्शाते हुए लोगों से आव्हान किया कि वें भी पर्यावरण का संरक्षण करते हुए अपनी प्राकृतिक धरोहरों को संजोए रखें।

इस आयोजन में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र , उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ शाहिद, आईटीबीपी, एसएसबी के जवान, स्कूली बच्चे, स्थानीय नागरिक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं समेत आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभागबके अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top