Ranikhetnews

गौमाता के साथ कुकृत्य के आरोप में पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार।

गौमाता के साथ कुकृत्य के आरोप में पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी में गौमाता के साथ मामला सामने आया है। दिनांक 02/11/2025 को गिरीश चंद पांडे निवासी आरटीओ रोड मुखानी द्वारा थाने में तहरीर दर्ज कराई गई कि एक अज्ञात मुस्लिम युवक द्वारा दिनाँक- 31-10-2025 मैदान में विश्राम कर रहे गोवंश के साथ अमानवीय एवं अप्राकृतिक कृत्य किया गया है।

मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने धारा 299 BNS एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया और विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। पुलिस टीम द्वारा टीमों घटनास्थल के आस-पास से लेकर दिल्ली तक के सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया गया।

सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक प्रकाश में आया। गहन विश्लेषण में पाया गया कि वही व्यक्ति सुबह फिर घटनास्थल के निकट उन्हीं कपड़ों में दिखाई दिया। स्थानीय लोगों द्वारा फुटेज देखने पर अभियुक्त तुरंत अपना सामान लेकर फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा सतत खोजबीन, CCTV अवलोकन, सूचना संकलन एवं तकनीकी माध्यमों से उसका लोकेशन पता लगाया गया।

अंततः टीम ने रुद्रपुर, किच्छा बाईपास, शिवनगर के निकट गंगानगर चौराहे से अभियुक्त सुनील कुमार को घटना के समय पहने कपड़ों व अन्य सामान सहित 07-11-2025 को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह 28.10.25 को मजदूरी करने हल्द्वानी आया था और अपने अमानवीय मानसिकता के कारण इस घृणित हरकत को अंजाम दिया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 गिरफ्तार अभियुक्त-

1- सुनील कुमार
पुत्र – मिड़हीलाल
निवासी – मिल्क मुफ्ती सईदनगर, थाना अजीम नगर, तहसील स्वार, जिला रामपुर (उ.प्र.) उम्र – 24 वर्ष

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top