Ranikhetnews

राज्य स्थापना की रजत जयंती उत्सव के अवसर 75 राज्य आंदोलनकारियों को जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने किया सम्मानित।

राज्य स्थापना की रजत जयंती उत्सव के अवसर 75 राज्य आंदोलनकारियों को जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने किया सम्मानित।

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती उत्सव के अवसर पर आज सिमकनी मैदान अल्मोड़ा में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में कुल 75 राज्य आंदोलनकारियों को माल्यार्पित एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस समारोह में अलग राज्य बनाने के लिए चल रहे आंदोलनमें राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग तथा समर्पण को याद किया गया।

जिलाधिकारी श्री अंशुल सिंह ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि संपूर्ण राज्य उन शहीदों और आंदोलनकारियों का हमेशा ऋणी रहेगा जिनके अदम्य साहस और बलिदान ने इस प्यारे उत्तराखंड राज्य का गठन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस समारोह में राज्य आंदोलन में शहीद हुए शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य गठन के संघर्ष को याद करते हुए विभिन्न किस्से साझा किए। राज्य गठन के लिए हुए आंदोलनों, संघर्षों तथा अनुभवों को साझा किया गया।

कार्यक्रम में कलाकारों तथा स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम कर समारोह को संस्कृतमय बना दिया। छोटे छोटे स्कूली बच्चों ने सुंदर सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय भक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रीयगान का सामूहिक गायन किया गया तथा समारोह को राष्ट्र भक्तिमय बना दिया। स्वीप समन्वयक विनोद राठौर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top