Ranikhetnews

रानीखेत में हुआ माउंटेन टेरेन बाइकिंग (MTB) 3.0 का आयोजन, 149 प्रतिभागियों ने दिखाया अपना दम।

रानीखेत में हुआ माउंटेन टेरेन बाइकिंग (MTB) 3.0 का आयोजन, 149 प्रतिभागियों ने दिखाया अपना दम।

रानीखेत माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब के द्वारा शनिवार को आयोजित माउंटेन टेरेन बाइकिंग (MTB) 3.0 ने लोगों को रोमांच और स्वास्थ्य का संगम प्रदान किया। इस प्रतियोगिता में कुल 149 प्रतिभागियों ने भाग लेकर साहसिक खेल का रंग बिखेरा। यह आयोजन रानीखेत में साहसिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने और युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने का माध्यम बना।

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ओ.बी. सिंह (DIG, SSB) ने कार्यक्रम को संबोधित किया। विशिष्ट अतिथियों में हेमंत राय (प्रधानाचार्य, अशोक हॉल मजखाली) और कुनाल रोहिला (मुख्य अधिशासी अधिकारी, छावनी परिषद रानीखेत) उल्लेखनीय थे। क्लब अध्यक्ष सुमित गोयल ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए आयोजकों और समर्थकों को धन्यवाद दिया।

उत्तराखंड पर्यटन बोर्ड और पर्यटन सचिव धीराज गर्बियाल (IAS) ने इस आयोजन की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर, SSB, अशोका हॉल रेजिडेंशियल स्कूल और स्थानीय प्रशासन सहित कई सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। अध्यक्ष सुमित गोयल ने आगामी 9 नवंबर, उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 500 प्रतिभागियों वाला मैराथन आयोजन करने की जानकारी दी और रानीखेत के नागरिकों से इसमें भाग लेकर उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top