Ranikhetnews

प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने रजत जयंती समारोह में देहरादून पहुंच कर किया 8140 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, उत्तराखंड की जनता के प्रति गहरा लगाव जताया।

प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने रजत जयंती समारोह में देहरादून पहुंच कर किया 8140 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, उत्तराखंड की जनता के प्रति गहरा लगाव जताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 नवंबर 2025 को देहरादून का दौरा किया जहां उन्होंने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे और इसके बाद वन अनुसंधान संस्थान (FRI) में भव्य स्वागत समारोह में शामिल हुए।

उन्होंने 8140 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनमें पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे कई क्षेत्र शामिल थे। विशेष रूप से, अमृत (AMRUT) योजना के अंतर्गत देहरादून जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ में विद्युत सबस्टेशन, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र तथा नैनीताल के हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान जैसी परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने 28,000 से अधिक किसानों को फसल बीमा के तहत 62 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भी जारी किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्मारक डाक टिकट भी जारी किया और समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने उत्तराखंड की जनता के प्रति गहरा लगाव जताया और कहा कि यह दिन लंबी तपस्या का फल है, जो सभी के लिए गर्व का अवसर है।

रजत जयंती समारोह में प्रदेश की विकास यात्राओं, सामाजिक-आर्थिक प्रगति और आने वाले समय की योजनाओं पर जोर दिया गया।इस मौके पर भाजपा ने प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए करीब एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा था और पूरे देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी थी। समारोह में राजनीतिक और सामाजिक नेतृत्व के साथ ही विभिन्न हितधारकों ने भी हिस्सा लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top