Ranikhetnews

रिश्ते हुए शर्मसार, माँ खेत में और पिता काम पर गए तो मौका पा कर ताऊ के लड़के ने किया बहन से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार।

रिश्ते हुए शर्मसार, माँ खेत में और पिता काम पर गए तो मौका पा कर ताऊ के लड़के ने किया बहन से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार।

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक मासूम लड़की के साथ उसके ताऊ के बेटे ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया और हल्द्वानी भाग गया, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की जानकारी के अनुसार, पीड़िता बालिका गरुड़ के एक गांव की रहने वाली है। घटना के समय उसके पिता काम पर बाहर थे और माता खेत में थीं। बालिका अपने छोटे भाई के साथ घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाते हुए ताऊ का लड़का संजय घर में घुसा। पहले उसने बालिका के भाई को एक कमरे में बंद कर दिया, फिर बालिका को बलपूर्वक अपने कमरे में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

अगले दिन जब बालिका ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, तो महिला बेहद आहत हुई और तुरंत बैजनाथ थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई।FIR के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। बैजनाथ थाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई।पुलिस ने रिसर्च और गुप्त सूचना के आधार पर संजय को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया। बालिका के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top