Ranikhetnews

कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के वीर जवानों को दी रानीखेत में दी जाएगी निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श, कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के उप कमांडेंट कर्नल प्रभु ने डॉ सुरभि के क्लिनिक में सुविधा का किया शुभारम्भ।

कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के वीर जवानों को दी जाएगी निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श, कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के उप कमांडेंट कर्नल प्रभु ने डॉ सुरभि के क्लिनिक में सुविधा का किया शुभारम्भ।

भारत के प्रथम परमवीर मेजर सोमनाथ शर्मा के 79वे शहादत दिवस (3 नवंबर) के उपलक्ष्य में उनके पिता मेजर जनरल अमरनाथ शर्मा के नाम से एक निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श ओपीडी का शुभारम्भ कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के उप कमांडेंट कर्नल प्रभु द्वारा किया गया।

एम्स दिल्ली की पूर्व चिकित्सक डॉ सुरभि द्वारा गांधी चौक, सिटी सेंटर नवाब बिल्डिंग में यह निःशुल्क सुविधा प्रारम्भ की गयी है, इसमें प्रत्येक बुधवार दोपहर 3-5 बजे के बीच कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के वीर जवानों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया जायेगा।

ज्ञातव्य रहे कि परमवीर मेजर सोमनाथ शर्मा के पिता मेजर जनरल अमरनाथ शर्मा स्वतंत्र भारत के सेना चिकित्सा सेवा के प्रथम महानिदेशक रहे। यह चिकित्सा सुविधा उन्ही को समर्पित की गयी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top