Ranikhetnews

अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह उतरे क्रिकेट के मैदान में, 50 बॉल में नाबाद 101 रन बनाकर अपनी टीम को दिलाई शानदार जीत। पूरी खबर का लिंक कमेंट बॉक्स में।

अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह उतरे क्रिकेट के मैदान में, 50 बॉल में नाबाद 101 रन बनाकर अपनी टीम को दिलाई शानदार जीत। पूरी खबर का लिंक कमेंट बॉक्स में।

अल्मोड़ा में 9 नवंबर 2025 को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में खेले गए मैच में डीएम इलेवन टीम ने जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम अल्मोड़ा की टीम ने 205 रन बनाए। इसके जवाब में डीएम इलेवन ने 17.1 ओवर में 6 विकेट से मैच जीत लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टेडियम अल्मोड़ा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 205 रन का बड़ा स्कोर बनाया। पंकज रौतेला ने 22 गेंद का सामना करते हुए 56 रन की पारी खेली। जवाब में उतरी डीएम 11 की टीम ने 17.5 ओवर में ही मैच को छह विकेट से अपने नाम कर लिया। सलामी बल्लेबाज जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने 50 गेंद में शानदार 101 रन बनाए जिसकी बदौलत डीएम 11 ने मैच जीत लिया डीएम 11 की तरफ से अंकित बडोनी ने 41 तथा गोपाल ने 40 रन की शानदार पारी खेली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top