Ranikhetnews

रानीखेत निवासी प्रज्ञा जोशी ने विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, उत्तराखंड की पहली महिला पदक विजेता खिलाड़ी बनने के साथ विश्व रैंकिंग में तीसरा स्थान भी हासिल किया।

रानीखेत निवासी प्रज्ञा जोशी ने विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, उत्तराखंड की पहली महिला पदक विजेता खिलाड़ी बनने के साथ विश्व रैंकिंग में तीसरा स्थान भी हासिल किया।

रानीखेत की होनहार खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। प्रज्ञा ने सीनियर महिला 70 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की 23 सदस्यीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।

भारत ने इस चैंपियनशिप में कुल चार पदक (दो रजत, दो कांस्य) जीते जबकि इस उपलब्धि के साथ वह उत्तराखंड की पहली महिला पदक विजेता खिलाड़ी बन गई हैं। इसके साथ ही विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।

प्रज्ञा जोशी, रानीखेत आबकारी क्षेत्र की निवासी हैं। अब तक उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय वि प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और कराटे में भी एशियन पदक विजेता रह चुकी हैं। उन्होंने खेल कोटे से नौ वर्षों तक उत्तराखंड पुलिस विभाग में सेवा दी और सराहनीय प्रदर्शन के लिए पुलिस पदक प्राप्त किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top