Ranikhetnews

फॉरेंसिक जांच में हुआ खुलासा, हल्द्वानी में कुत्ता ही बछड़े का सिर लेकर आया था, पास की झाड़ियों से मांस के अन्य हिस्से भी हुए बरामद।

फॉरेंसिक जांच में हुआ खुलासा, हल्द्वानी में कुत्ता ही बछड़े का सिर लेकर आया था, पास की झाड़ियों से मांस के अन्य हिस्से भी हुए बरामद।

हल्द्वानी। बीते रविवार की रात बरेली रोड स्थित उजाला नगर क्षेत्र में एक मंदिर व स्कूल के पास गौवंश का सिर मिलने के बाद देर रात तक क्षेत्र में बवाल होता रहा। पुलिस ने किसी तरह से हालात पर काबू पाया, और मामले को शांत कराया। फोरेंसिक टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मौके पर जाकर जांच की है। मामले की जांच शुरू हो गई है। फिलहाल इस घटना में किसी मानव का हाथ नहीं होना सामने आ रहा है। कुत्ते ही एक नवजात बछड़े को नोच कर वहां तक ले गए थे। सांप्रदायिक घटना के साक्ष्य नजर नहीं आ रहे, तो वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए है।

बता दें कि बरेली रोड पर शमा रेस्टोरेंट के पीछे चंद्रेश्वर महादेव मंदिर के पास अलीगढ़ पब्लिक स्कूल है। बीते रविवार की शाम करीब सात बजे एक गौवंशीय पशु का कटा हुआ सिर यहां मिला। इसके बाद यहां कई लोग आकर जमा हो गए। देखते ही देखते 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने उपद्रव करना भी शुरू कर दिया। बाद में किसी तरह से मामले को शांत किया गया।

अब सोमवार की सुबह फोरेंसिक टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने सीसीटीवी के आधार पर साक्ष्य जुटाना शुरू किए। गौवंश के मांस के टुकड़ों को इक‌ट्ठा किया है। पुलिस के अनुसार पास में एक बर्गीचे में एक गौवंश ने बछड़े को जन्म दिया था। उसके बाद से अभी तक जांच में यही सामने आ रहा है कि उस बछड़े पर कुत्ते ने हमला कर दिया। किसी तरह जन्म देने वाली गौवंश वहां से चली गई।

सीसीटीवी में भी नजर आ रहा है कि एक कुत्ता नवजात गौवंश के शरीर के हिस्से को स्कूल के पास छोड़ कर गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी। जबकि सोमवार को भी फोरेंसिक टीम ने को मौके पर पहुंचकर कई साक्ष्य जुटाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top