Ranikhetnews

रानीखेत नगर में मकान मालिकों की जेब होगी ढीली, छावनी परिषद् की बैठक में बढ़ाया गया मकानों का अससेमेंट, ट्रंचिंग ग्राउंड में मशीन लगाने और रानीझील की सड़क बनाने का फैसला।

रानीखेत नगर में मकान मालिकों की जेब होगी ढीली, छावनी परिषद् की बैठक में बढ़ाया गया मकानों का अससेमेंट, ट्रंचिंग ग्राउंड में मशीन लगाने और रानीझील की सड़क बनाने का फैसला।

विगत दिवस छावनी परिषद् रानीखेत की बोर्ड मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बोर्ड के अध्यक्ष केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय यादव, एकल सदस्य मोहन नेगी, कैंट बोर्ड के सीईओ कुनाल रोहिला मौजूद रहे।

इसके साथ ही छावनी परिषद् के अंदर मकानों के एसेसमेंट में 5 से 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इस कारण अब छावनी क्षेत्र के मकान मालिकों को पहले के मुकाबले अधिक धनराशि का भुगतान करना होगा। छावनी परिषद् द्वारा प्रत्येक तीन वर्ष में मकानों के एसेसमेंट में वृद्धि की जाती है।

इसके साथ ही रानीझील की खस्ताहाल सड़क की मरम्मत के लिए बीस लाख रुपए की लागत से सीमेंट पीसीसी से मरम्मत करवाने का निर्णय लिया गया। मरम्मत कार्य के चलते रानीझील वाला मार्ग यातायात हेतु बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही नगर के प्रवेश पर सूंदर बोर्ड लगाए जाने का भी निर्णय लिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top