Ranikhetnews

उत्तराखंड सरकार द्वारा उपनल एवं सरकारी कर्मचारियों पर एस्मा (ESMA) लागू किए जाने के विरोध में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन।

उत्तराखंड सरकार द्वारा उपनल एवं सरकारी कर्मचारियों पर एस्मा (ESMA) लागू किए जाने के विरोध में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन।

उत्तराखंड में उपनल एवं अन्य सरकारी कर्मचारियों पर एस्मा (ESMA) लागू किए जाने के विरोध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य में उपनल एवं अन्य सरकारी कर्मचारी अपनी विभिन्न जायज मांगों, वेतन विसंगतियों का समाधानए सेवा शर्तों में सुधारए कार्यस्थल की सुरक्षा तथा स्थायीकरण जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर लंबे समय से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलनरत हैं। कर्मचारियों का यह आंदोलन सदैव संवाद.आधारित समाधान की भावना के साथ आगे बढ़ा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा एस्मा (ESMA) लागू किए जाने से ऐसा प्रतीत होता है कि संवाद के स्थान पर दमनात्मक रुख अपनाया जा रहा है। इससे कर्मचारियों की वैध आवाज दबने की आशंका उत्पन्न हो गई है, जो न केवल चिंताजनक है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के भी विपरीत प्रतीत होती है। इस संबंध में राज्यपाल से समुचित हस्तक्षेप एवं मार्गदर्शन करने एवं समाधान निकलने का निवेदन किया गया है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व व्यापार मंडल उपसचिव विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top