Ranikhetnews

घबराये नहीं, 30 नवंबर तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं होने पर भी तुरंत बंद नहीं होगा आपका राशन , केबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने दिए आदेश।

घबराये नहीं, 30 नवंबर तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं होने पर भी तुरंत बंद नहीं होगा आपका राशन , केबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने दिए आदेश।

30 नवंबर तक सभी राशन कार्ड की ऑनलाइन ई-केवाईसी किये जाने सम्बन्धी आदेश सरकार द्वारा दिए गए हैं, जिसके बाद लोगों में इस बात को लेकर घबराहट है कि इसके बाद राशन कार्ड निष्क्रिय होने से उनका राशन बंद हो जायेगा। इस बारे में मंत्री रेखा आर्य ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है कि 30 नवंबर तक ई-केवाईसी ना होने पर भी राशन उपलध करवाया जायेगा।

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राशन वितरण की नई व्यवस्था के तहत अगर आपकी ई-केवाईसी अभी तक अंगूठे के निशान या रेटिना स्कैन न हो पाने की वजह से पूरी नहीं हो पाई है, तो चिंता न करें। आपका राशन वितरण रोका नहीं जाएगा, आपको निर्धारित समयानुसार पूरा राशन मिलेगा ।

उन्होंने कहा कि जिनके घर के मुखिया कही बाहर काम करने के कारण घर पर मौजूद नहीं हैं, अथवा जो अत्यंत बुजुर्ग या असाध्य रोगी हैं, उन सभी के लिए राहत के प्रावधान हैं। इस बारे में मैंने विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया है। विभाग ने सभी जनपदों के जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। 30 नवंबर की समय सीमा के बाद भी राशन मिलेगा और आपकी ई-केवाईसी के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा। राशन वितरण में कोई भी बाधा नहीं होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top