Ranikhetnews

हल्द्वानी शादी समारोह में जा रहे अल्मोड़ा निवासी शिक्षकों की कार खाई में गिरी, 3 की मौत एक गंभीर घायल।

हल्द्वानी शादी समारोह में जा रहे अल्मोड़ा निवासी शिक्षकों की कार खाई में गिरी, 3 की मौत एक गंभीर घायल।

अल्मोड़ा से हल्द्वानी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे शिक्षकों की एक कार रातीघाट के आस पास हादसे का शिकार हो गयी है। बताया जा रहा है की कार सड़क से नदी में गिर गयी है और दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गयी है वही 1 गंभीर रूप से घायल बताये हैं। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हवालबाग ब्लॉक के शिक्षक नेताओं और शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों के नेताओं की मौत की सूचना है। मृतकों में पुष्कर सिंह भैसोड़ा, प्रदेश अध्यक्ष, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन, संजय बिष्ट, अध्यक्ष, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हवलबाग ब्लॉक, सुरेंद्र भंडारी, महामंत्री राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हवलबाग ब्लॉक है। मनोज कुमार, निवासी अल्मोड़ा घायल बताये जा रहे हैं।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top