Ranikhetnews

सडकों पर घूमते हुए गौवंशीय पशुओं के लिए शुरू हुई कान्हावन योजना, रेखा आर्य ने दौलाघट में किया प्रथम कान्हावन का शिलान्यास और भूमि पूजन।

सडकों पर घूमते हुए गौवंशीय पशुओं के लिए शुरू हुई कान्हावन योजना, रेखा आर्य ने दौलाघट में किया प्रथम कान्हावन का शिलान्यास और भूमि पूजन।

सडकों पर घूमते हुए गौवंशीय पशु वर्तमान में सभी के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन चुके हैं। इस समस्या से निराकरण दिलाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा कन्हावन का निर्माण किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दौलाघट में प्रदेश के प्रथम कान्हावन का शिलान्यास और भूमि पूजन किया।

क्षेत्र में स्वच्छंद घूमने वाली गौमाताओं को आवास, नियमित पोषण और सुरक्षा देने के उद्देश्य से शुरू की गई यह बिल्कुल नई योजना है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इसके तहत पहला कान्हावन मेरे विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यह कान्हावन बायोगैस प्लांट या गोमूत्र और गाय के गोबर से बनने वाले विभिन्न उत्पादों के जरिए क्षेत्र की जनता के लिए स्वरोजगार व रोजगार के नए अवसर भी खोलेगा। जिन स्वच्छंद पशुओं को आमतौर पर फसलों के लिए हानिकारक मानकर उनकी उपेक्षा की जाती थी, वही गौ माताएं भविष्य में रोजगार का नया माध्यम बनेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top