Ranikhetnews

सल्ट क्षेत्र में मिली 161 जैलेटिन ट्यूब मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 2018 में जैलेटिन ट्यूब पहुंची थी सल्ट , पढ़िए पूरी खबर।

सल्ट क्षेत्र में मिली 161 जैलेटिन ट्यूब मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 2018 में जैलेटिन ट्यूब पहुंची थी सल्ट , पढ़िए पूरी खबर।

दिनांक 20/21.11.2025 को थाना सल्ट क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय डभरा हल्का नं0- 3 के पास झाड़ियों के पास खुले स्थान से 161 जैलेटिन ट्यूब बरामद होने पर पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। जिस पर थाना सल्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले के खुलासे को जनपद स्तर पर अलग-अलग 04 टीम गठित की गयी तथा बम डिस्पोजल टीम, डॉग स्क्वाड, स्थानीय व आसपास के थाना पुलिस, एलआईयू व आईआरबी को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया गया।

गहन जांच पड़ताल के बाद आज दिनांक 25.11.2025 को इस मामले में प्रशान्त कुमार बिष्ट उम्र- 35 वर्ष पुत्र रविश चन्द्र विष्ट निवासी गरसारी थाना पाटी जनपद चम्पावत को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त प्रशान्त कुमार बिष्ट ने बताया कि वर्ष 2016-17 में 03 किमी0 लम्बी रोड निमार्ण का कार्य लिया था। उस दौरान नजदीकी गांव में किराये का कमरा लेकर रहता था। निर्माणाधीन रोड में चट्टान आने से वर्ष 2018 में उसके पार्टनर लवी ने किसी से बात की तथा वही जैलेटिन ट्यूब लाया था।

06-07 वर्ष तक कमरा खाली नहीं करने पर जून 2025 को मकान मालिक हिम्मत सिंह ने किरायेदार से सम्पर्क किया लेकिन अभियुक्त नहीं आया। जिसके बाद उसने मकान मालिक से कहा कि कमरे का ताला तोड़ कर कमरे की सफाई कर लें। मकान मालिक द्वारा मजदूरों से उक्त कमरे की सफाई कराकर सभी सामग्री को झाड़ियों में फैंक दिया गया। मकान मालिक को उक्त जैलेटिन ट्यूब के बारे में जानकारी नहीं थी। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों के सम्बन्ध में अभियुक्त से जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तारी/साक्ष्य संकलन टीम-

1- श्री विनोद जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट
2-निरीक्षक श्री भुवन जोशी, प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा
3-श्री अजेंद्र प्रसाद, थानाध्यक्ष देघाट / विवेचक
4- श्री कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष सल्ट
5- श्री अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष भतरौजखान
6- श्री संजय जोशी, चौकी प्रभारी भिकियासैन
7-श्री दिनेश नाथ महन्त, थानाध्यक्ष दन्या
8-अ0उ0नि0 श्री लोमेश कुमार, थाना सल्ट
9-अ0उ0नि0 श्री लखविंदर सिंह, थाना सल्ट
10-कानि0 सुरेन्द्र सिंह, थाना सल्ट
11-कानि0 श्री राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
12-कानि0 श्री राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
13-कानि0 श्री इरशाल उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा
14-हेड कानि0 श्री अवधेश कुमार, एसओजी अल्मोड़ा
15-कानि0 श्री गणेश पाण्डे, एसओजी अल्मोड़ा
16-कानि0 श्री चन्दन सिंह, एसओजी अल्मोड़ा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top