Ranikhetnews

रानीखेत से लापता महिला का शव फंदे में झूलता मिला, सोशल मीडिया में भी उनकी तलाश की गयी थी अपील।

रानीखेत से लापता महिला का शव फंदे में झूलता मिला, सोशल मीडिया में भी उनकी तलाश की गयी थी अपील।

रानीखेत से एक दुखद खबर सामने आई है, पिछले 21 नवंबर से रानीखेत के आबकारी से लापता महिला बसंती देवी (61 वर्ष) का शव फंदे में झूलता मिला है। बसंती देवी की तलाश सभी जगह की जा रही थी. सोशल मीडिया सहित रानीखेत न्यूज़ ने भी आप लोगों से इस मामले में अपील की थी। लेकिन उनका शव उनके घर के पास ही एक गधेरे में एक पेड़ से लटका मिला। वह रानीखेत के आबकारी मोहल्ले में कैंट क्वार्टर में रहती थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है, और शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top