Ranikhetnews

अल्मोड़ा में भू-धसाव होने से एक व्यक्ति की मौत, पति पत्नी घायल।

अल्मोड़ा में भू-धसाव होने से एक व्यक्ति की मौत, पति पत्नी घायल।

अल्मोड़ा के हवालबाग ब्लॉक के मैंचोड़ गांव में एक दर्दनाक हादसे में निर्माधीन दीवार पर भू–धंसाव होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि पति पत्नी घायल हैं। दोनों घायल पति पत्नी को 108 एम्बूलेन्स की सहायता से उपचार हेतु बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मैंचोड़ गांव निवासी कृष्णा सिंह के घर पर मरम्मत और निर्माण कार्य चल रहा था। माकन मालिक कृष्णा सिंह, मजदूर आनंद राम उम्र 40 वर्ष (निवासी कोटयूड़ा) और भावना मेहता उम्र 32वर्ष पत्नी कृष्ण कुमार मेहता घर के पीछे मार्ग से लगी दीवार की मरम्मत और वहां जमा मिट्टी हटाने के कार्य में जुटे थे। इसी दौरान अचानक भारी मात्रा में मिट्टी धंसकर तीनों पर गिर गई, जिससे वे मलबे में दब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आपदा विभाग, एसडीआरएफ और एसडीएम सदर संजय कुमार मौके पर पहुंचे और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को रेस्क्यू कर बेस अस्पताल अल्मोड़ा ले जाया गया, लेकिन 40 वर्षीय मजदूर आनंद राम ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं मकान मालिक कृष्ण कुमार सिंह मेहता और उनकी पत्नी घायल हैं और उनका उपचार जारी है।

घायल व्यक्तियों के नाम-

1-कृष्ण कुमार मेहता उम्र 38 वर्ष पुत्र मोहन सिंह
2- भावना मेहता उम्र 32वर्ष पत्नी कृष्ण कुमार मेहता

मृतक का नाम-

1-आनंद राम उम्र 40 वर्ष पुत्र मोहन राम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top