Ranikhetnews

दिल्ली ब्लास्ट मामले के तार हल्द्वानी के वनभूलपुरा से जुड़े, दिल्ली से पहुंची NIA की टीम ने दो लोगों को हिरासत में लिया। हल्द्वानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।

दिल्ली ब्लास्ट मामले के तार हल्द्वानी के वनभूलपुरा से जुड़े, दिल्ली से पहुंची NIA की टीम ने दो लोगों को हिरासत में लिया। हल्द्वानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।

आज की सबसे बड़ी खबर हल्द्वानी से आ रही है। दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की जांच अब हल्द्वानी तक पहुँच गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के वनभूलपुरा इलाके में देर रात छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान मस्जिद के इमाम समेत दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आतंकी उमर की कॉल डिटेल्स की जांच में हल्द्वानी से संबंधी अहम सुराग मिले। इसी को आधार बनाकर NIA, दिल्ली पुलिस, एलआईयू और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने वनभूलपुरा की लाइन नंबर 8 की एक मस्जिद पर छापा मारा। जांच एजेंसी को मस्जिद के इमाम से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं, जिसकी वजह से इमाम को हिरासत में लेकर दिल्ली ले गई है, साथ ही हल्द्वानी के राजपुर क्षेत्र के एक अन्य संदिग्ध को भी पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है।

इस मामले के सामने आने के बाद वनभूलपुरा इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। चूंकि मामला राष्ट्रीय स्तर की जांच से जुड़ा है और संवेदनशील है इसलिए हल्द्वानी पुलिस ने अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्र पुष्टि करते हैं कि इन दोनों व्यक्तियों को दिल्ली लाल किला ब्लास्ट ममले में ही हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद हल्द्वानी में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top