Ranikhetnews

बड़ी खबर : हल्द्वानी में हिरासत में लिए गए मौलाना और एक अन्य व्यक्ति को NIA ने दी क्लीन चिट, दिल्ली ब्लास्ट से कोई सम्बन्ध ने मिलने पर सम्मानपूर्वक परिवार और मस्जिद कमिटी के सुपुर्द किया।

बड़ी खबर : हल्द्वानी में हिरासत में लिए गए मौलाना और एक अन्य व्यक्ति को NIA ने दी क्लीन चिट, दिल्ली ब्लास्ट से कोई सम्बन्ध ने मिलने पर सम्मानपूर्वक परिवार और मस्जिद कमिटी के सुपुर्द किया।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हल्द्वानी में शनिवार देर रात पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए बनभूलपुरा की बिलाली मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद आसिम क़ासमी और उजाला नगर निवासी एक इलेक्ट्रीशियन को पूरी तरह क्लीन चिट दे दी है। जिसके बाद नैनीताल पुलिस ने भी आधिकारिक बयान जारी किया है।

बताया गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर दोनों लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई, जिसके बाद किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि न पाए जाने पर उन्हें सम्मानपूर्वक सुपुर्द कर दिया गया। मस्जिद कमिटी और परिवार के लोगों को सुपुर्द किये जाने से पहले पुलिस ने दोनों का बेस अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया और इसके बाद बिलाली मस्जिद कमेटी के सुपुर्द किया गया। पूरे घटनाक्रम में एजेंसियों ने आवश्यक प्रक्रिया का पालन करते हुए पूछताछ को पूरी तरह गोपनीय और पेशेवर अंदाज़ में संचालित किया।

शनिवार की देर रात यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और देहरादून एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में की गई थी, जिसने शहर में हलचल मचा दी थी। लेकिन अब दोनों व्यक्तियों को क्लीन चिट दिए जाने के साथ स्थिति स्पष्ट हो गई है की इन लोगों का दिल्ली ब्लास्ट से कोई सम्बन्ध नहीं है।

इधर देर रात नैनीताल पुलिस की ओर से बयान सामने आया है, जो की इस प्रकार से है –

जनपद पुलिस, STF व केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी की अगुवाई में बीती देर रात्रि बनभूलपुरा क्षेत्र में 02 व्यक्तियों से नियमानुसार पूछताछ हेतु *राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी* एकत्र की गई। इसी क्रम में नैनीताल में तल्लीताल क्षेत्र में भी एक व्यक्ति से पूछताछ की गई।

इनसे जुड़े विभिन्न बिंदुओं व पहलुओं पर संयुक्त रूप से विस्तृत पूछताछ के उपरांत सम्बंधित व्यक्तियों को पुनः नियमानुसार सुपुर्द किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top