Ranikhetnews

रानीखेत के पूर्व विधायक और नैनीताल–उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट के बड़े भाई राम दत्त भट्ट का निधन।

रानीखेत के पूर्व विधायक और नैनीताल–उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट के बड़े भाई राम दत्त भट्ट का निधन।

रानीखेत के पूर्व विधायक और नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट के बड़े भाई राम दत्त भट्ट (95 वर्ष) का शनिवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनके निधन का समाचार प्राप्त होते ही सांसद अजय भट्ट ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को तत्काल स्थगित कर दिया तथा हरिद्वार से लौटकर हल्द्वानी पहुंचे। स्वर्गीय राम दत्त भट्ट का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन हेतु बच्ची नगर स्थित आवास पर रखा गया था। आज रविवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी सख्या में क्षेत्र वासियों समेत नगर की कई नामी गिरामी लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top