Ranikhetnews

जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने SIR हेतु राजनैतिक दलों से बूथ लेबल एजेंट (BLA) नियुक्त किए जाने के लिए बैठक कर चर्चा की।

जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने SIR हेतु राजनैतिक दलों से बूथ लेबल एजेंट (BLA) नियुक्त किए जाने के लिए बैठक कर चर्चा की।

समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक मतदेय स्थलों पर एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) बूथ लेबल एजेंट (BLA) नियुक्त किए जाने के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जनपद अल्मोड़ा के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बूथ लेवल एजेंट नामित करने के लिए सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा करते हुए कहा कि सभी राजनैतिक दल भी अपने अपने प्रतिनिधि को बीएलए के रूप में नामित करें, जिससे आपसी समन्वय कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को दक्षता के साथ संपादित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी राजनैतिक दलों के द्वारा दो प्रकार के बीएलए नियुक्त किए जाएंगे, जिसमें बीएलए प्रथम विधानसभा वार नामित किए जाएंगे तथा बीएलए द्वितीय प्रत्येक बूथ के लिए नामित किए जाने हैं। यह बूथ लेवल एजेंट एसआईआर के दौरान अपनी आपत्तियों एवं शिकायतों को बीएलओ को अवगत कराते हुए उनका निस्तारण करने का कार्य कर सकेंगे।बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत, विभिन्न राजनीति दलों के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top