Ranikhetnews

कल से उत्तराखंड में शुरू होगा कड़कड़ाती ठण्ड का दौर, अगले कुछ दिनों में कई जिलों में बर्फ़बारी और बारिश की सम्भावना।

कल से उत्तराखंड में शुरू होगा कड़कड़ाती ठण्ड का दौर, अगले कुछ दिनों में कई जिलों में बर्फ़बारी और बारिश की सम्भावना।

उत्तराखण्ड में मौसम का रंग जल्द बदलने वाला है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, कल यानी शुक्रवार, 5 दिसंबर से प्रदेश में मौसम में बदलाव होगा। इस दौरान तीन जिलों—उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़—में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। गढ़वाल मंडल के सीमांत उत्तरकाशी और चमोली तथा कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले के 3,200 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में बर्फबारी होगी।

इन जिलों के निचले इलाकों में हल्की से बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान भी है। बाकी 10 जिलों में मौसम शुष्क रहेंगे।शनिवार, 6 दिसंबर को पूरे राज्य में मौसम सामान्य और शुष्क रहेगा। लेकिन रविवार, 7 दिसंबर और सोमवार, 8 दिसंबर को फिर मौसम में बदलाव आएगा और तीनों जिलों में बारिश और बर्फबारी दोबारा शुरू हो जाएगी। अंतत: मंगलवार, 9 दिसंबर को मौसम फिर से शुष्क होगा, मगर इस बर्फबारी और बारिश से ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top