Ranikhetnews

हल्द्वानी के इस अस्पताल में 9 बेड वाले इस आईसीयू को फिर से शुरू किया गया, मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों से मुक्ति दिलाने में होगा सहायक।

हल्द्वानी के इस अस्पताल में 9 बेड वाले इस आईसीयू को फिर से शुरू किया गया, मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों से मुक्ति दिलाने में होगा सहायक।

हल्द्वानी में बेस अस्पताल के बंद पड़े आईसीयू का संचालन पुनः शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, और अन्य जनप्रतिनिधियों ने रिबन काटकर किया।

9 बेड वाले इस आईसीयू में आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिससे दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले गंभीर मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों या हाईयर सेंटरों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि यहां एक्सपर्ट डॉक्टर और अनुभवी नर्सिंग स्टाफ 24 घंटे देखरेख करेंगे। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि इससे गरीब जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दे रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पंत ने बताया कि आईसीयू में 4 एनेस्थेटिक डॉक्टर और 4 अनुभवी नर्स तैनात की गई हैं, जबकि 3 सर्जन और 3 फिजिशियन रोटेशन सिस्टम पर कार्य करेंगे। बेस अस्पताल में इस आईसीयू की शुरुआत से गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल पाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top