Ranikhetnews

देर रात खाई में गिरी कार, घायल अवस्था में पूरी रात कार में पड़े रहा अल्मोड़ा निवासी युवक, सुबह किया गया रेस्क्यू।

देर रात खाई में गिरी कार, घायल अवस्था में पूरी रात कार में पड़े रहा अल्मोड़ा निवासी युवक, सुबह किया गया रेस्क्यू।

गुरुवार 04 दिसंबर की देर रात अल्मोड़ा बागेश्वर रोड कफड़खान से 02.5 km अल्मोड़ा की ओर सिरकोट पर एक अनियंत्रित कार खाई में जा गिरी। सुनसान जगह पर देर रात हुई दुर्घटना के कारण अल्मोड़ा निवासी घायल युवक सागर वर्मा उम्र-31 वर्ष पूरी रात गाड़ी में ही पड़ा रहा। सुबह जब आस पास के गांव वालों ने कार देखी तो इसकी सूचना गांव के लोगो के साथ पुलिस को दी गयी।

दिनांक 05.12.2025 को प्रातः समय लगभग 07.25 बजे को सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, फायर व पुलिस टीमे तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने करीब 250 मीटर नीचे खाई में हुंडई वर्ना गाड़ी नंबर UK06Y9933 जिसमें एक व्यक्ति घायल पड़ा था। त्वरित कार्यावाही करते हुए लॉक गाड़ी को रेस्क्यू पुलिस टीमों द्वारा आयरन कटर की सहायता से कटकर घायल व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया जिसके पश्चात एंबुलेंस की सहायता से बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा भेजा गया।

घायल व्यक्तियों के नाम-

सागर वर्मा उम्र-31 वर्ष पुत्र जय कुमार वर्मा निवासी- नन्दादेवी मंदिर के पास जनपद -अल्मोड़ा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top