Ranikhetnews

दुखद : द्वाराहाट में मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, वाहन चालक की मौत , तीन अन्य घायल।

दुखद : द्वाराहाट में मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, वाहन चालक की मौत , तीन अन्य घायल।

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र में एक दुःखद घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई वही 3 अन्य लोग घायल। द्वाराहाट से नौबाड़ा की ओर जा रही, द्वाराहाट लगभग 15 किलोमीटर दूर भासी-कफलानी गांव के समीप वाहन संख्या UK01 TA 1046 मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में गिर गया। वाहन चालक सहित 04 लोग सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना के दौरान वाहन चालक प्रयाग दत्त मिश्रा (उम्र 50) वर्ष पुत्र भवानी दत्त मिश्रा निवासी ग्राम डूंगारखोला पोस्ट नौबाड़ा छिटक कर गहरी खाई में डेढ़ सौ मीटर नीचे गिर गया था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम ने घायलों को रेस्क्यू किया गया तथा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा चालक को मृत घोषित किया गया। जबकि अन्य तीन व्यक्तियों को बहुत अधिक नहीं लगी थी इसलिए उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पूर्व विधायक महेश नेगी को दी जिन्होंने तुरन्त मौके पर पहुंच कर खुद मोर्चा संभाला। पूर्व विधायक महेश नेगी द्वाराहाट से घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने जिलाधिकारी एसडीएम एसपी को इस संबंध में सूचना दी। उनके त्वरित कार्यवाही पर रानीखेत में पोस्टमार्टम की तैयारी हुई। महेश नेगी स्वयं शव को लेकर रानीखेत पहुंचे हैं। खबर लिखे जाते समय रानीखेत में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही थी।

मृतक व्यक्ति का नाम

प्रयाग दत्त मिश्रा (चालक) उम्र 50 वर्ष पुत्र भवानी दत्त मिश्रा निवासी ग्राम डूंगारखोला पोस्ट नौबाड़ा,राजस्व क्षेत्र जैतौली तहसील द्वाराहाट।

घायल व्यक्तियों के नाम

1-भगवती देवी उम्र 55 वर्ष पत्नी किशन राम निवासी डूंगारखोला, पोस्ट नौबाड़ा ,राजस्व क्षेत्र जैतोली,तहसील द्वाराहाट।
2-कुमारी पिंकी उम्र 28 वर्ष पुत्री किशन राम निवासी उपरोक्त।
3-अमित पुरोहित उम्र 20 वर्ष पुत्र भारत पुरोहित निवासी उपरोक्त।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top