Ranikhetnews

खैरना में रात के अँधेरे में खाई में गिरे व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने सुबह निकला शव।

खैरना में रात के अँधेरे में खाई में गिरे व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने सुबह निकला शव।

नैनीताल जिले के खैरना से एक व्यक्ति का शव SDRF ने बरामद। जांच में पाया गया कि वह व्यक्ति अल्मोड़ा में पुलिस लाइन में कार्यरत था। आज दिनांक 09/12/25 को कोतवाली भवाली से सूचना प्राप्त हुई कि पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर पाया गया कि एक व्यक्ति रात के समय गहरी खाई में गिर गया था, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। मृतक की पहचान उमेश सिंह कुंवर, पुलिस लाइन अल्मोड़ा में कार्यरत, के रूप में हुई। SDRF टीम ने कठिन भू-भाग में सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से सुरक्षित रूप से बाहर निकाला तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top