Ranikhetnews

उत्साह और उमंग के साथ बीरशिवा स्कूल में संपन्न हुआ वार्षिक खेल दिवस।

उत्साह और उमंग के साथ बीरशिवा स्कूल में संपन्न हुआ वार्षिक खेल दिवस।

बीरशिवा विद्यालय रानीखेत में उत्साह और उमंग के साथ वार्षिक खेल दिवस 2025 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद नैनवाल (एमएलए रानीखेत), गेस्ट ऑफ ऑनर एसएसबी कमांडेंट कुमार सुंदरन, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जुबेद अहमद तथा नगरपालिका अध्यक्ष चिलियानौला अरुण रावत का पुष्पार्चन से भव्य स्वागत हुआ।

संस्थापिका निरुपमा भट्ट तलवार, चेयरपर्सन तिलक राज तलवार, अध्यक्ष निरुपेन्द्र तलवार, मुस्कान तलवार, अकादमिक निदेशक प्रीति पांडे, प्रधानाचार्य विपिन अधिकारी और को-ऑर्डिनेटर प्रियंका ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन शिक्षिकाओं गरिमा पंत और मानसी सामंत ने किया।

स्वागत गीत, भव्य मार्च पास्ट (कक्षा 6 से 8 तक), शपथ ग्रहण तथा ओलंपिक मशाल प्रज्ज्वलन ने माहौल को गर्म कर दिया।नन्हे कलाकारों ने स्पोर्ट्स डांस (क्लास 1-2), पंजाबी भांगड़ा (क्लास 3-5), सूफी नृत्य, योग, फ्लावर डांस और सीनियर भांगड़ा से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। खेलों में 100 मीटर/400 मीटर दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, शॉटपुट, भाला फेंक तथा प्राइमरी वर्ग की जलेबी रेस व कॉन रेस ने रोमांच पैदा किया। विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया

विशेष रूप से 12 दिसंबर को संस्थापिका निरुपमा भट्ट तलवार और चेयरपर्सन तिलक राज तलवार को मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा व समाज सेवा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य विपिन अधिकारी ने वार्षिक उपलब्धियां, बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स को पुरस्कार तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि ने विद्यालय की सफलता की सराहना की तथा अभिभावकों से बच्चों में आत्मविश्वास जगाने का आह्वान किया। को-ऑर्डिनेटर सुश्री प्रियंका ने सभी का आभार जताया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ, जो एकता, अनुशासन और उत्साह का प्रतीक बना।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top