Ranikhetnews

रानीखेत के वाल्मीकि समाज ने भूमि आवंटित करने और कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति देने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

रानीखेत के वाल्मीकि समाज ने भूमि आवंटित करने और कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति देने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रानीखेत आगमन पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद भार्गव के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोगों ने ज्ञापन देकर अपने वाल्मीकि समाज के समक्ष आ रही परेशानियों के निराकरण की मांग की है। वाल्मीकि समाज के लोगों ने नगर में रिक्त पड़ी भूमि को वाल्मीकि समाज को देने मजदूरी कर रहे लोगों को नियमित करने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि रानीखेत शहर एक छावनी क्षेत्र है और यहाँ निवास कर रहे वाल्मीकि समाज के परिवार अपनी स्वयं की भूमि एवं भवन की समस्या का दंश झेल रहे हैं और नगर से पलायन कर रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि ऐसे भूमिहीन लोगों को मानवीय दृष्टिकोण और जनकल्याण की भावना से नगर में रिक्त सरकारी भूमि आवंटित की जाए तथा जो लोग सरकारी भूमि पर अस्थायी निवास कर रहे हैं उन्हें उसी भूमि को आवंटित किया जाए।

ज्ञापन में कहा गया कि वाल्मीकि समाज के लोग आज भी अनिश्चित दैनिक मजदूरी व ठेका प्रथा पर कार्यरत होने के कारण इस महंगाई के कालखंड में पूर्ण मानदेय प्राप्त न होने के कारण असुरक्षित भविष्य व अंधकारमय जीवन जीने को मजबूर हैं। ज्ञापन में ठेकाप्रथा व दैनिक मजदूरी पर कार्यरत युवाओं / महिलाओं को राजकीय विभागों में नियमित पर्यावरणमित्र के पदों पर नियुक्त करने अथवा कम से कम राजकीय संविदाकर्मी के रूप में नियुक्त करने संबन्धित विभागों को आदेशित करने की कृपा कीजिएगा। ज्ञापन देने वालों में विनोद भार्गव, सुमन चौधरी , विनोद, अशोक, अनिल चौधरी, दयाल, विपिन भार्गव, मोंटी आदि थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top