Ranikhetnews

अंकिता भंडारी मामले में भड़का कांग्रेसियों का आक्रोश, रानीखेत में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

अंकिता भंडारी मामले में भड़का कांग्रेसियों का आक्रोश, रानीखेत में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की दूसरी धर्मपत्नी और भाजपा नेत्री उर्मिला सनावार द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के एक बड़े नेता का नाम लिए जाने के बाद से प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है। इसी मुद्दे पर रानीखेत में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रानीखेत के गाँधी चौक में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि अंकिता को न्याय दिलाए बिना कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार का “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का नारा केवल दिखावा बनकर रह गया है। जब एक बेटी के साथ इतनी क्रूरता होती है और वर्षों बाद भी उसे न्याय नहीं मिलता, तो यह सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि इस जघन्य हत्याकाण्ड में शामिल सभी दोषियों, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, गीता पवार, वलना प्रीति पंत, कुलदीप कुमार, भगवंत नेगी, अगस्त लाल साह, त्रिभुवन शर्मा, दीपक पंत, सोनू सिद्दीकी, उमेश पंत, सुरेंद्र कुवार्बी, बिट्टू जोशी, पंकज गुरुरानी, वसीम कुरैशी, प्रदीप माहरा, जीतन जयाल, विजय तिवारी, सुरेंद्र पवार, कमला रावत, ज्योति, दिव्या, हेमा भगत, सरस्वती देवी, बसंती देवी, हीरा देवी, रुद्र माहरा, अंकित रावत, पंकज किरौला, भास्कर मेहरा, नीरज रावत, पवन बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top