Ranikhetnews

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर भाजयुमो करेगा मैराथन दौड़ का आयोजन, मिलेगा नकद इनाम।

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर भाजयुमो करेगा मैराथन दौड़ का आयोजन, मिलेगा नकद इनाम।

स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर रानीखेत में एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा आयोजित मैराथन का आयोजन 12 जनवरी 2026 को प्रातः 08:00 बजे केमू स्टेशन, रानीखेत से आरम्भ किया जायेगा। मैराथन केमू स्टेशन से सदर बाजार, विजय चौक, हाइडिल, नैनीताल बैंक से गांधी चौक होते हुए केमू स्टेशन पर समाप्त होगी।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष साहिल बेलवाल ने बताया कि इस दौड़ में प्रथम पुरुस्कार के रूप में 5100 रूपये, द्वितीय पुरुस्कार 2100 तथा तृतीय पुरुस्कार 1100 रूपये नकद दिए जायेंगे। इस दौड़ में क्षेत्र के सभी युवा, स्कूली बच्चे और सम्मानित नागरिक भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए पोस्टर पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top