Ranikhetnews

भीमताल में टेम्पो ट्रेवलर खाई में गिरा, कई लोग हुए चोटिल, 27 लोग थे सवार, बड़ा हादसा टाला।

भीमताल में टेम्पो ट्रेवलर खाई में गिरा, कई लोग हुए चोटिल, 27 लोग थे सवार, बड़ा हादसा टाला।

भीमताल हल्द्वानी के बीच में एक हादसे में एक टेम्पो ट्रवेलेर 40 मीटर खाई में गिर गया। हादसे के समय वाहन में 27 लोग सवार थे। यात्रियों की किस्मत अच्छी रही जो वाहन 40 मीटर जाने पर अटक गया और यात्रियों की जान बच गई अन्यथा एक भीषण हादसा हो सकता था। घटना में कुछ लोगों को चोट आई है।

हल्द्वानी भीमताल के बीच बोहरकून में (सलड़ी से ऊपर) दिल्ली से भीमताल घूमने आ रही एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल 27 लोग सवार थे, जिनमें 24 बच्चे, 2 वयस्क और 1 चालक शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

रेस्क्यू टीमों की तत्परता से ट्रैवलर में सवार सभी 27 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दुर्घटना में 2 वयस्कों और 16 बच्चों को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी भीमताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 4 बच्चों को एंबुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया। घटना के कारण मुख्य रोड पर ट्रैफिक भी रुक गया था जिसे घटना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए यातायात सुचारु कराया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top