Ranikhetnews

बड़ी खबर : व्लॉगर ज्योति अधिकारी को कोर्ट से मिली जमानत।

बड़ी खबर : व्लॉगर ज्योति अधिकारी को ACJ कोर्ट सेकेंड से मिली जमानत।

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ गई है, व्लॉगर ज्योति अधिकारी को ACJ कोर्ट सेकेंड ने दी जमानत दे दी है। ज्योति पिछले गुरुवार से जेल में बंद थी। ज्योति पर उत्तराखंड की महिलाओं और लोक देवताओं के अपमान और खुलेआम दराती लहराने का आरोप लगा है। इसके अलावा पुलिस के नोटिस को हवा में लहराने और वादी को वीडियो बनाकर धमकी देने का आरोप भी पुलिस ने लगाया है।

उनकी गिरफ़्तारी को लेकर लोग दो भाग में बाँट गए थे। कुछ लोग उनकी गिरफ़्तारी को सही बता रहे थी। तो वही उनके समर्थक खुलकर उनके पक्ष में बोल रहे थे। ये खबर अभी अभी आई है, इसमें क्या क्या घटनाक्रम होता है इस पर हमारी नज़र बनी हुई है और इस पर हम विस्तार से बताते रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top