Ranikhetnews

मरीजों को ठण्ड से बचाने के लिए करन माहरा ने रानीखेत अस्पताल में दी 60 रजाई।

मरीजों को ठण्ड से बचाने के लिए करन माहरा ने रानीखेत अस्पताल में दी 60 रजाई।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा आज रानीखेत अस्पताल में मरीजों को ठण्ड से बचाव के लिए 60 रजाई वितरित की गयी। बीते दिन भिकियासैण में भी करन माहरा द्वारा रजाई वितरित की गई थी।

अस्पताल में करन माहरा द्वारा भर्ती मरीजों का हाल जाना, उनकी दवाओं, इलाज और अन्य ज़रूरतों की जानकारी ली तथा अस्पताल प्रशासन से बेहतर सुविधाएँ सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सियासत सिर्फ पद-सत्ता और भाषणों का माध्यम नहीं, बल्कि जरूरत के समय जनता के बीच रहने की जिम्मेदारी का नाम है। उन्होंने कहा हमारी राजनीति का मतलब सिर्फ सत्ता में बैठकर आदेश देना नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना है।

कांग्रेस द्वारा बताया है कि 16 जनवरी को ताड़ीखेत अस्पताल में भी रज़ाई वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरूण रावत ,नगर अध्यक्ष चिलीयानौला कमलेश बोरा, अगस्त लाल साह, विश्व विजय माहरा,गोपाल देव, कुल्दीप कुमार प्रमोद पाल,संदीप बंसल,विजय तिवारी,दीप उपाध्याय, अंकिता पंत, कामिनी पंत, अतुल जोशी कुल्दीप बिष्ट, मोहन बिष्ट ,विनीत चौरसिया,प्रदीप माहरा,प्रदीप रावत,फरहान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top