Ranikhetnews

तेजपत्ते के नाम पर 11 लाख का गांजा ले रहे 5 तस्कर पकडे गए, कार भी हुई सीज, पुलिस टीम को मिला इनाम।

तेजपत्ते के नाम पर 11 लाख का गांजा ले रहे 5 तस्कर पकडे गए, कार भी हुई सीज, पुलिस टीम को मिला इनाम।

सल्ट पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में सल्ट पुलिस ने लगभग 11 लाख का 44.930 KG गांजा बरामद किया है। दिनांक- 15.01.2026 को एसओजी व सल्ट पुलिस टीम द्वारा कटपतिया तिराहे के पास चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर UK07-AX-8384 में सवार 05 युवकों के कब्जे से कुल 44.930 Kg गांजा बरामद किया गया। सम्बंधित धाराओं में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई और कार को सीज किया गया।

अभियुक्त गांजा मंगरु से काशीपुर की ओर ले जा रहे थे। पुलिस द्वारा पूछताछ पर उनके द्वारा बोरी में तेजपत्ता होने की बात कहकर पुलिस को भ्रम में डालने की कोशिश की। पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में पुलिस ने अंगद सिंह, अमन जाटव, अजीत सिंह, अजय सिंह उर्फ अज्जी, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी सभी जिला उधमसिंह नगर निवासी को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह, अपर उ0नि0 लोमेश कुमार, आरिफ हुसैन, हेड कानि0 अवधेश कुमार, हेड कानि0 संजू कुमार, कानि0 श्री राकेश खेतवाल शामिल थे।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top