Ranikhetnews

करन माहरा के एडिट किये वीडियो को लेकर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में दी तहरीर, भाजपा नैनीताल और रानीखेत विधायक पर कार्यवाई की मांग।

करन माहरा के एडिट किये वीडियो को लेकर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में दी तहरीर, भाजपा नैनीताल और रानीखेत विधायक पर कार्यवाई की मांग।

फेसबुक पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के एक वीडियो को लेकर रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली रानीखेत में एक तहरीर देकर वैधानिक कार्यवाई की मांग की है। कांग्रेस ने इस वीडियो को एडिटेड बताते हुए भाजपा नैनीताल नाम से चल रहे फेसबुक पेज और रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

दरअसल फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा हरीश रावत जिंदाबाद का नारा लगाते है तभी वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल करन माहरा के हाथ से माइक छीन लेते हैं। इस वीडियो को भाजपा नैनीताल के फेसबुक से अपलोड किया गया है और रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के व्यक्तिगत अकाउंट से शेयर किया गया है। कांग्रेस ने इस वीडियो का फर्जी करार देते हुए अत्यंत आपत्तिजनक, मानहानिकारक एवं असंसदीय बताया है इसके खिलाफ कोतवाली रानीखेत में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की गयी है।

ज्ञापन देने वालों में महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, यूथ अध्यक्ष अंकिता पंत, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख प्रेम अधिकारी, मोहन सिंह बिष्ट, प्रमोद पाल, प्रदीप रावत, कुसुम बिष्ट, इंदिरा रावत, संगीता डोगरा, कल्पना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top