Ranikhetnews

रानीखेत क्रिकेटर्स ने आज फिर दिखाया दम, अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब को 8 विकेट से हराया।

रानीखेत क्रिकेटर्स ने आज फिर दिखाया दम, अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब को 8 विकेट से हराया।

रानीखेत में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वाधान में चल रही अंडर 19 जिला लीग का छठा मैच आज नर सिंह ग्राउंड में रानीखेत क्रिकेटर्स एवम अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब के मध्य खेला गया। अंडर 19 जिला लीग आज के मैच का उद्घाटन कर्नल बी बी थापा जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया। आज के मैच में रानीखेत क्रिकेटर्स ने अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब को 8 विकेट से हराया।

आज खेले गये मैच में अल्मोड़ा फ़्रेंड्स क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते 25.2 ओवर में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब के पीयूष ने 22 रन, दिव्यांश ने 21 रन एवम रुद्राक्ष ने 20 रन पारी खेली। रानीखेत क्रिकेटर्स के लिए तक्ष, तुल्यांश, मनजीत और दिविक ने 2-2 विकेट लिये।

दूसरी पारी में 114 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रानीखेत क्रिकेटर्स की टीम ने 22.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रानीखेत क्रिकर्ट्स के रोनित ने नाबाद 34 रन और संचित ने नाबाद 27 रन बनाये। अल्मोड़ा फ़्रेंड्स क्लब के करण एवम दिव्यांश ने 1-1 विकेट लिया। रानीखेत क्रिकेटर्स के मनजीत को मैन ऑफ़ दी मैच पुरस्कार दिया गया।

रानीखेत क्रिकेटर्स के मनजीत को मैन ऑफ़ दी मैच पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा संरक्षक संजय मेहरा, अनिल गोयल, अध्यक्ष हरीश मनराल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, सचिव हर्ष गोयल, पंकज जोशी, दीप उपाध्याय, उप सचिव धीरज वर्मा, जयंत रौतेला, तरुण साह, अभिषेक सिंह एवम राहुल नेगी आदि मौजूद रहे। आज के मैच के अंपायर राजेंद्र सिंह एवं जे पी सिंह रहे साथ में नवनीत स्कोरर की भूमिका में रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top