Ranikhetnews

रानीखेत में आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे कोतवाली, मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकाले जाने के खिलाफ कार्यवाई की मांग।

रानीखेत में आक्रोशित भाजपा कार्यकर्त्ता पहुंचे कोतवाली, मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकाले जाने के खिलाफ कार्यवाई की मांग।

रानीखेत में आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में तहरीर देकर कांग्रेस पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की है। कोतवाली रानीखेत में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकाल कर कांग्रेस ने धर्म के विरूद्ध गलत व अशोभनीय कार्य किया है।


हम आपको बता दें कि कुछ दिन पहले देहरादून में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शव यात्रा निकाल कर एक वीडियो पोस्ट किया था। विडियो में महिलाऐं अपने कांधे पर अर्थी उठा कर राम नाम सत्य है और धामी मर गया के नारे लगा रही थी। भाजपा कार्यकर्ताओ ने तहरीर में कहा है की इस वीडियो के माध्यम से मुख्यमत्री व उत्तराखण्ड राज्य के प्रति तथा भारतीय जनता पार्टी की छवि को धुमिल किया जा रहा है। जिससे राज्य की जनता को काफी छोभ हो रहा है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि उक्त पोस्ट को कई व्यक्तियो द्वारा लाइक व शेयर भी किया जा रहा है। साथ ही साथ महिलाओ द्वारा उक्त कृत से धर्म के विरूद्ध गलत व अशोभनीय संदेश दिया गया है जो कि नितांत गलत व अशोभनीय है। साथ ही साथ रानीखेत कांग्रेस द्वारा व्हाटस ऐप व कांग्रेस के सोशल मिडिया पेज द्वारा भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध व्यक्तिगत टिप्पणी व मानहानिकारक पोस्ट डाली जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से ऐसे लोगों के विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top