Ranikhetnews

रानीखेत में युवा व्यवसायी को तेज रफ़्तार डम्पर ने कुचला, मौके पर हुई मौत, नगर में शोक की लहर।

रानीखेत में युवा व्यवसायी को तेज रफ़्तार डम्पर ने कुचला, मौके पर हुई मौत, नगर में शोक की लहर।

रानीखेत में कल हुई बर्फ़बारी और बसंत पंचमी की खुशियों के बीच एक बेहद दर्दनाक घटना ने रानीखेत नगर को शोक से भर दिया है। बीती 23 जनवरी की रात लगभग 10 बजे एक तेज रफ़्तार डम्पर ने रानीखेत के एक युवा व्यवसायी लव साह (30 वर्ष) पुत्र भरत साह को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

File Photo लव साह

बताया जा रहा है कि यह घटना रानीखेत के सदर बाजार के मसाला गली और डाबर गली के बीच में हुई जब युवक गांधी चौक से आ रहे तेज रफ़्तार डम्पर की चपेट में आ गया। युवक को उसके दोस्तों ने फ़ोन करके बर्फ में घूमने के लिए बुलाया था। तेज रफ़्तार ट्रक ने युवक को बुरी तरह कुचल दिया, जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की रानीखेत रोडवेज स्टेशन के पास पान की दुकान थी। आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो रामनगर का निवासी बताया जा रहा है।

विश्व हिन्दू परिषद् जिलाध्यक्ष ने दुःख जताया, प्रशासन से कार्यवाई की मांग :

व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री वर्तमान विश्व हिन्दू परिषद् जिला अध्यक्ष रानीखेत हर्षवर्धन पन्त ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा है कि जिस तरह बीच बाजार में इस तरह की घटना हुई है यह दुखद है और व्यापारी और व्यापारी के परिवारों की सुरक्षा को खतरा है। कहा कि पिछले कुछ दिनों में जिस तरह तेज रफ्तार के कारण पिछले कुछ दिनों में ही कई युवा दुर्घटनाओं की चपेट में आकर या तो जान गंवा चुके हैं या अस्पतालों में भर्ती हैं इसपर लगाम लगाना बहुत जरूरी है। उम्मीद है प्रशासन इस दुखद घटना से सबक लेगा और शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले और ओवर स्पीड में स्टंट करने वालों को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर व्यापारीयों और जनता में सुरक्षा की भावना दुबारा लाई जाएगी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top