Ranikhetnews

अल्मोड़ा में भव्य रूप में मनाया गया गणतंत्र दिवस। अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक सम्मानित किये गए, देखिये वीडियो।

अल्मोड़ा में भव्य रूप में मनाया गया गणतंत्र दिवस। अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक सम्मानित किये गए, देखिये वीडियो।

77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सलामी के साथ राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। इस भव्य रैतिक परेड में अल्मोड़ा पुलिस के महिला/पुरुष जवानों,महिला फायर सर्विस, आईटीबीपी, होमगार्ड व NCC कैडेट्स की टोलियों के अतिरिक्त,यातायात पुलिस इण्टरसेप्टर, वायरलेस,फायर सर्विस, डायल-112, एसडीआरएफ, मोबाईल फोरेन्सिक यूनिट द्वारा भी अपने-अपने वाहनों से प्रतिभाग किया गया। भव्य रैतिक परेड के उपरान्त विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों की झांकियां भी प्रदर्शित की गई।

कार्यक्रम में वर्ष 2025 में सराहनीय कार्य करने वाले वाले अधिकारीयों / कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले गुड समेरिटन को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा समारोह में उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए भारतीय सविधान आदि के सम्बन्ध में सम्बोधित करते हुए सभी को देश की प्रगति के लिए अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एसएसपी महोदय द्वारा इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही समारोह में आये सभी अतिथिगणों व जनता के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी गयी।

देखिये वीडियो :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top