Ranikhetnews

द्वाराहाट से लापता मानसिक रुप से अस्वस्थ युवती को पुलिस ने 07 घंटे के भीतर मोहान से किया बरामद।

द्वाराहाट से लापता मानसिक रुप से अस्वस्थ युवती को पुलिस ने 07 घंटे के भीतर मोहान से किया बरामद।

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में एक लापता युवती को पुलिस द्वारा 07 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। दिनांक 29.01.2026 को कोतवाली द्वाराहाट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति अर्जुन सिंह ने हेल्पलाइन नंबर डायल 112 द्वारा सूचना दी कि उनकी 23 वर्षीय मानसिक रुप से अस्वस्थ पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गयी है।

जिस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट श्री विनोद जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर संभावित स्थानों पर तलाश /सुरागरसी-पतारसी करते हुए मोहान चैक पोस्ट से गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। प्रभारी एसओजी श्री सुनील धानिक के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा गुमशुदा की तलाश में सहयोग किया गया। परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही के लिये आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम-
1.उ0नि0 भगवान सिंह, कोतवाली द्वाराहाट
2. हे0कानि0 श्री चन्द्रप्रकाश, कोतवाली द्वाराहाट
3. कानि0 श्री रामेश्वर सिंह, कोतवाली द्वाराहाट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top