Ranikhetnews

रानीखेत में चार दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली की तिथि हुई घोषित, रानीखेत के सोमनाथ मैदान में होगा आयोजन।

रानीखेत में चार दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली की तिथि हुई घोषित, रानीखेत के सोमनाथ मैदान में होगा आयोजन।

कुमाऊँ रेजिमेंट सेंटर के सोमनाथ ग्राउंड में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा के तहत 16 से 19 फरवरी तक चार दिवसीय अग्निवीर सैनिक भर्ती रैली का आयोजन होगा। केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे, जिनके पास केआरसी द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना में निर्धारित दस्तावेज मौजूद होंगे। सेना ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियाँ तेज कर दी हैं।

दैनिक कार्यक्रम इस प्रकार है:

16 फरवरी: अग्निवीर जीडी भर्ती के लिए उत्तराखंड के सभी जिलों के अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया।

17 फरवरी: 16 फरवरी को शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं के प्रमाण-पत्रों की जाँच।

18 फरवरी: अग्निवीर जीडी भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों के अभ्यर्थियों की प्रक्रिया।

19 फरवरी: सभी राज्यों के विशिष्ट खिलाड़ियों की अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती तथा 18-19 फरवरी को शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की जाँच।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top