Ranikhetnews

कोतवाली रानीखेत की जागरूकता पहल, महिलाओं को कानूनी प्रावधानों और अधिकारों के लिए किया जागरूक।

कोतवाली रानीखेत की जागरूकता पहल, महिलाओं को कानूनी प्रावधानों और अधिकारों के लिए किया जागरूक।

रानीखेत के ताड़ीखेत में रानीखेत पुलिस द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों व विभिन्न कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट तथा पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, नये आपराधिक कानून में महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारियां देकर सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत यातायात नियमों की जानकारियां देकर जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, नशे से संबंधित कोई भी गोपनीय सूचना देने हेतु मानस हेल्पलाइन नंबर-1933, डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निःसंकोच पुलिस से सम्पर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top