Ranikhetnews

रानीखेत के वरिष्ठ व्यवसायी जगदीश छाबड़ा का निधन।

रानीखेत के वरिष्ठ व्यवसायी जगदीश छाबड़ा का निधन।

रानीखेत के वरिष्ठ व्यवसाई जगदीश छाबड़ा जी का आज 12 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे हृदयाघात से निधन हो गया। रानीखेत में गैस ऑफिस के ठीक सामने उनकी रेडीमेड कपड़ों की दुकान थी। वह कई सामाजिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहते थे। छाबड़ा जी मूलरूप से रुद्रपुर के रहने वाले थे और आज उनके निधन के समय उनका कोई परिजन उनके साथ नहीं था।

बताया जा रहा है कि अचानक उनकी नाक से खून बहने लगा था जो रुक नहीं रहा था। वह एक मेडिकल स्टोर पर भी गए जहाँ उन्हें अस्पताल जाने के लिए कहा गया। जिस पर उनकी दुकान में काम करने वाली दो युवतियां ही उनको अस्पताल लेकर गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस के द्वारा रूद्रपुर भेजा गया है। उनके निधन पर भुवन पपनै, आनंद अग्रवाल, कामरान कुरैशी, राजीव जी आदि कई व्यापारियों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top