Ranikhetnews

भाजपा विधायक महंत दलीप सिंह रावत को गैरसैण में लगती है ठण्ड, ऊंचाई पर विधानसभा बनाने पर उठाये सवाल।

भाजपा विधायक महंत दलीप सिंह रावत को गैरसैण में लगती है ठण्ड, ऊंचाई पर विधानसभा बनाने पर उठाये सवाल।

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में स्थित विधानसभा भवन में आगामी बजट सत्र 9 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11 मार्च को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश करेंगे।

लेकिन इस बजट सत्र से पहले बीजेपी के लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप सिंह रावत के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा विधायक महंत दिलीप सिंह रावत ने एक बयान में कहा है कि वहां ठण्ड बहुत लगती है और ऊंचाई के कारण सांस लेने में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन का निर्माण गलत जगह हुआ है। ऊंचाई के कारण ऑक्सीजन की कमी रहती है।

उन्होंने कहा कि भारी बर्फबारी और ठंड से विधायकों, कर्मचारियों को परेशानी होती है।व्यवस्थाओं में खामियां आती हैं, जो सत्र के कामकाज को प्रभावित करती हैं।उन्होंने कहा कि स्थल चयन से पूर्व इन चुनौतियों का पर्याप्त आकलन नहीं हुआ। पहले भी गैरसैंण सत्रों पर शिकायतें रही हैं कि विधायक लंबे समय नहीं रुकना चाहते, जिससे सत्र छोटा रखने के आरोप लगते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top