Ranikhetnews

रानीखेत के होल्म फार्म और अल्मोड़ा के ख़ूबसूरत नज़ारों में फिल्माई गयी फिल्म “जब खुली किताब” 6 मार्च को Zee5 पर रिलीज़ होगी।

रानीखेत के होल्म फार्म और अल्मोड़ा के ख़ूबसूरत नज़ारों में फिल्माई गयी फिल्म “जब खुली किताब” 6 मार्च को Zee5 पर रिलीज़ होगी।

रानीखेत के खूबसूरत नज़ारों में, खासकर होम फ़ार्म में, बहुत ही शानदार ढंग से शूट की गई फिल्म “जब खुली किताब” 6 मार्च को Zee5 पर रिलीज़ हो रही है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। जिसे रानीखेत अल्मोड़ा के खूबसूरत नज़ारों में शूट किया गया है। इस फिल्म में रानीखेत के भी कई कलाकारों और नागरिकों ने छोटे छोटे रोल निभाए है।

फिल्म “जब खुली किताब” एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है जो लंबे समय से चली आ रही शादीशुदा जिंदगी के रिश्तों की गहराई को हास्य और भावनाओं के साथ दिखाती है। यह सौरभ शुक्ला के इसी नाम के नाटक पर आधारित है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया एक बुजुर्ग दंपति के रूप में नजर आते हैं, जो 50 साल की शादी के बाद तलाक की मांग करते हैं। अपारशक्ति खुराना, मानसी पारेख, समीर सोनी और नौहीद सायरेसी सहायक भूमिकाओं में हैं। निर्देशन सौरभ शुक्ला ने किया है, जबकि प्रोडक्शन में अप्लॉज एंटरटेनमेंट और शू स्ट्रैप फिल्म्स शामिल हैं।

कहानी का सार:

कहानी 70 के दशक के एक जोड़े पर केंद्रित है जो प्यार में टीनएजर्स की तरह बर्ताव करते हैं। फिल्म रिश्ते की खामियों और परिवार पर पड़ने वाले प्रभाव को हल्के-फुल्के अंदाज में उकेरती है। यह प्यार, जुनून और दिल टूटने को उम्र से जोड़कर सवाल उठाती है कि क्या ये भावनाएं कभी खत्म होती हैं। फिल्म हंसाती भी है और भावुक भी करती है।

फिल्म की शूटिंग 2021 में पूरी हुई थी और पहला लुक उसी साल जारी किया गया। नवंबर 2024 में गोवा के 55वें IFFI में इसका प्रीमियर हुआ, जहां सौरभ शुक्ला और कलाकारों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। अब 6 मार्च को Zee5 पर ये फिल्म रिलीज़ हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top