Ranikhetnews

रानीखेत में कांग्रेस ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी को दी श्रद्धांजलि, पुण्यतिथि को “सामाजिक न्याय दिवस” के रूप में मनाया।

रानीखेत में कांग्रेस ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी को दी श्रद्धांजलि, पुण्यतिथि को “सामाजिक न्याय दिवस” के रूप में मनाया।

रानीखेत कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रसिद्ध विचारक, समाज सुधारक एवं पर्वतीय अंबेडकर के नाम से विख्यात स्वर्गीय मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी की पुण्यतिथि को “सामाजिक न्याय दिवस” के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. टम्टा जी के सामाजिक समरसता, समानता एवं वंचित वर्गों के उत्थान हेतु किए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया।

वक्ताओं ने बताया कि स्व. टम्टा जी ने कुमाऊँ क्षेत्र में दलित एवं शोषित समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई तथा समान अधिकारों के लिए संगठित संघर्ष किया। उन्होंने छुआछूत एवं भेदभाव के विरुद्ध जनजागरण किया और समाज में आत्मसम्मान की भावना जागृत की। वे शिक्षा प्रसार, सामाजिक संगठन निर्माण तथा राजनीतिक जागरूकता के माध्यम से वंचित समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की। कार्यक्रम में महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, वरिष्ठ कांग्रेसी अगस्त लाल साह, पूर्व व्यापार मण्डल उपसचिव विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, दीप उपाध्याय, जीतन जयाल, प्रदीप रावत, प्रीतम रावत, महेंद्र, राजेश कुमार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top