Ranikhetnews

भतरौंजखान में मिला अज्ञात शव का रानीखेत के समाजसेवी सतीश पांडेय ने किया अंतिम संस्कार।

भतरौंजखान में मिला अज्ञात शव का रानीखेत के समाजसेवी सतीश पांडेय ने किया अंतिम संस्कार।

रानीखेत के समाजसेवी सतीश चंद्र पांडेय द्वारा एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए एक अज्ञात शव का अंतिम संस्कार किया गया। सतीश चंद्र पांडेय पिछले 25 वर्षो से गरीब असहाय, लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर मानवता की सेवा कर रहे है।

3 दिन पहले भतरौंजखान क्षेत्र के खोलियो गांव में पुलिस को एक लावारिस शव बरामद हुआ था। शव लगभग २ महीने पुराना था और शादी गली हालत में था। जिस कारन शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस के अनुमान के अनुसार यह व्यक्ति लगभग 35 वर्ष की आयु का रहा होगा।

नियमानुसार 3 दिन तक शव गृह में रखने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिल पाई तो शव का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया गया। ऐसे में हमेशा की तरह जन सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडेय ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हिन्दू रीती रिवाज़ के अनुसार शव का अंतिम संस्कार किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top