Ranikhetnews

बागेश्वर में माता बनी कुमाता, 22 दिन की बच्ची की गला दबाकर कर दी हत्या।

बागेश्वर में माता बनी कुमाता, 22 दिन की बच्ची की गला दबाकर कर दी हत्या।

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र में जैसर गांव की एक महिला पर अपनी 22 दिन की नवजात बेटी का गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। महिला का पति विदेश में नौकरी करता है, और घटना पारिवारिक विवाद से जुड़ी बताई जा रही है।

Demo Picture

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला का अक्सर अपने सास ससुर के साथ झगड़ा होते रहता था। घटना वाले दिन भी महिला का झगड़ा हुआ था जिसके बाद रात के समय उसने बच्ची की हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद दादा केशर सिंह की शिकायत पर बैजनाथ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

परिवार के दो बेटे हैं; बड़ा बेटा (आरोपी का पति) विदेश में कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा गांव में ही रहता है। शादी के बाद बहू सास-ससुर से छोटी-मोटी बातों पर झगड़ती थी, और बच्ची के जन्म के बाद भी विवाद जारी रहा। वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों ने पारिवारिक विवाद पर काउंसलिंग की, जहां महिला ने अलग रहने की मांग की। उसी रात उसने बच्ची को मार डाला। वही महिला के माता-पिता ने सास-ससुर पर तांत्रिक क्रिया का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। परिवार और ग्रामीणों ने सख्त सजा की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top