Ranikhetnews

जिला क्रिकेट लीग में रानीखेत क्रिकेटर्स ने फिर दिखाया दम, फ्यूचर स्टार क्लब को 362 रनों से हराया।

जिला क्रिकेट लीग में रानीखेत क्रिकेटर्स ने फिर दिखाया दम, फ्यूचर स्टार क्लब को 362 रनों से हराया।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वाधान में कराई जा रही सीनियर पुरुष वर्ग की जिला क्रिकेट लीग का आज का मुकाबला फ्यूचर स्टार क्लब और रानीखेत क्रिकेटर्स के बीच जी एन जी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया।

रानीखेत क्रिकेटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवरों में शुभम बिष्ट के 126, मानव यादव के 103 और मयंक बिष्ट के 101 रनों की मदद से 8 विकेट खोकर 464 रनों का विशाल स्कोर बनाया। फयूचर स्टार क्लब के गेंदबाज विकास फ़र्तयाल ने 2 एवं सौरभ, नरेंद्र और हर्षवर्धन ने 1-1 विकेट लिया ।

निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्यूचर स्टार क्लब की पूरी टीम 30वें ओवर मे मात्र 102 रनों पर आल आउट हो गयी और 362 रनों से मैच हार गयी। फ्यूचर स्टार क्लब के बल्लेबाज सौरभ ने 20 रन एवम यश ने 17 रन बनाये। रानीखेत क्रिकेटर्स के गेंदबाज लोकेश जोशी ने 5 और दीपेश ने 3 विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार बल्लेबाजी के लिए रानीखेत क्रिकेटर्स के बल्लेबाज शुभम बिष्ट को दिया गया। अंपायर की भूमिका में शिवम् पाण्डे और विनोद पंतोला जबकि स्कोरर की भूमिका हरप्रीत सिंह कम्बोज ने निभाई। इस मौके पर नरेंद्र अधिकारी, अभिषेक सिंह , दिग्विजय कनवाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top